Published: 29 May 2026, 04:00 PM
✦
देवास के थाना नाहर दरवाजा क्षेत्र में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मिले हैं जो अपने घर की राह भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को दिनांक 28-05-2026 को रात्रि 08:36 प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 980 दीपक ओझा एवं पायलट जितेंद्र पटेल ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया।
बुजुर्ग व्यक्ति लकवा ग्रस्त होने के कारण ठीक से जानकारी नहीं दे पा रहे थे, इसलिए उन्हें एफआरवी वाहन में बैठाकर आस -पास उनके निवास एवं परिजनों की तलाश की गई। तलाशी के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान ग्राम खरेली पांदा थाना टोंकखुर्द, वर्तमान निवासी न्यू देवास थाना बीएनपी क्षेत्र के रूप में हुई।
डायल-112 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन से सुरक्षित परिजन के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग व्यक्ति को सकुशल पाकर परिजन अत्यंत खुश हुए एवं डायल-112 पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।