Published: 01 Jun 2026, 01:15 PM
✦
सागर जिले के थाना बण्डा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोकलमऊ तिराहा के पास एक मोटर साइकिल का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और वह सड़क किनारे तार फेंसिंग में फंसा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 01-06-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बण्डा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 676 दशरथ एवं पायलट आशीष पटेल ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि ग्राम मोकलमऊ तिराहा पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे तार फेंसिंग में फंसा हुआ था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एफ आर व्ही में उपलब्ध कटर की मदद से तार को काटा और घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरवी वाहन से बण्डा अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। घायल व्यक्ति के परिजनों को जानकारी दी गयी ।
