मुरैना जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बी टी आई कॉलेज के पास ट्रक और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

एफ आर व्ही 03 थाना सिविल लाइन डायल-112 स्टाफ आरक्षक 875 निरंजन पटेल एवं पायलेट महेंद्र सिंह राजपूत ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दिनांक 31 /05 /2026 को देर रात्रि चोरी के इवेंट से वापस नोडल पॉइंट पर आ रहे थे रास्ते में कॉलेज के पास ट्रक और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए थे,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।