सतना जिले के थाना अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में आज दिनांक 02/05/2026 को रात्रि 02:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल अमरपाटन क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 पुलिस स्टाफ सउनि बी डी बंसल एवं पायलट राजेश तिवारी ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर अज्ञात ट्रक में टकराकर पलट गयी थी, जिसमें 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से अमरपाटन अस्पताल में भर्ती कराया। डायल-112 की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।