रतलाम जिले थाना पिपलौदा क्षेत्र मे सुखेड़ा ओर काबुल खेड़ी के बीच सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02-06-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना पिपलौदा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ महिला आरक्षक 1020 पूजा कुंवर एवं पायलेट श्यामलाल पाटीदार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सुखेड़ा काबुल खेड़ी रोड पर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिनमें व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन मदद से शासकीय सिविल चिकित्सालय पिपलोदा में भर्ती करवाया,डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल को समय पर उपचार मिला।