दमोह जिले के थाना पथरिया क्षेत्र में सासा रोड पर दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 01 /06 /2026 को रात्रि 08:44 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना पथरिया क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 484 शुभम तिवारी एवं पायलेट हरिओम अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 1 महिला 1 बच्ची एवं 2 पुरुष सहित 04 लोग घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन से पथरिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।