भोपाल के थानाा अयोध्या नगर क्षेत्र में EWS मल्टी के पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-10-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक जगदीश तिवारी एवं पायलेट सौरभ दुबे ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली । जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को दादी के सुपुर्द किया।