पुलिस दूरसंचार संगठन, म.प्र. भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित सिटी सर्विलांस सिस्टम के अंतर्गत समस्त जिलों में स्थाापित 12437 कैमरें जिनकी निरंतर 24x7 मॉनिटरिंग जिलों के सिटी के सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम में पदस्थ पुलिस अधि. / कर्म. द्वारा की जाती है। वर्ष 2025 में कुल 11903 प्रकरणों में पुलिस द्वारा इस सीसीटीव्ही सिस्टम का उपयोग कर सीसीटीव्ही फुटेज देखे गए एवं जिनसे 1628 प्रकरणों में विवेचना / कानून व्यवस्था में सफलता प्राप्त की गई है। इस परियोजना से आम जन लाभान्विंत हुए है।