मंदसौर जिले थाना वाय डी नगर क्षेत्र में संजीव नाका ओवरब्रिज के पास पटरी किनारे एक युवक घायल अवस्था में मिला है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22-10-2025 को देर रात 02 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल वाय डी नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक देवेंद्र एवं पायलेट अविनाश ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को पटरी से उठाकर एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती करवाया। डायल-112 जवानों ने घायल के परिजनों को संपर्क कर अस्पताल बुलाया, जहाँ घायल युवक का उपचार चल रहा है।