Additional visual — MP Police Dial 112
भिण्ड के थाना लहार क्षेत्र अंतर्गत पुरानी चूँगी के पास एक 03 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12-10-2025 को शाम 04:45 बजे प्राप्त हुई।


सूचना प्राप्ति पर तत्काल लहार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अक्षय दीक्षित एवं पायलेट कुलदीप सिंह परिहार ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया।


डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे के मामा और माँ उसे ढूँढ़ते हुए मिले, जिन्हें बच्चे द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।