Additional visual — MP Police Dial 112

रीवा जिले के थाना गोविन्दगढ़ क्षेत्र में शिवपुरवा गाँव में मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13-10-2025 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई।


सूचना मिलते ही गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।डायल-112 स्टाफ आरक्षक नीरज पांडे एवं पायलट देवांश तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर पत्थर में टकरा जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।


डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से लेकर संजय गाँधी चिकित्सालय रीवा में भर्ती कराया । डायल - 112 जवानों की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिला ।