Published: 21 Oct 2025, 12:35 PM
✦
कटनी के थाना रीठी क्षेत्र में देवरी फाटक के पास बस और ट्रक की टक्कर हो जाने से 08 लोग घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17-10-2025 को सुबह 07:21 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रीठी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक शहंशाह एवं पायलट राजकुमार सेन घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक कटनी से दमोह जा रहा था सामने से आ रही बस से टक्कर हो गयी थी,जिसमे 08 लोग घायल हो गए है, बस में संभवतः 50 यात्री थे। चालक ट्रक में फँसा हुआ था। डायल-112 जवानों ने ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला और त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को डायल-112 वाहन और चिकित्सा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार मिला।
