Published: 21 Oct 2025, 03:40 PM
✦
सागर जिले थाना केंट क्षेत्र में रेलवे अंडरब्रिज के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-10-2025 को सुबह 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल केंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक योगेश दुबे एवं पायलेट प्रशांत दुबे ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को पटरी से उठाकर सड़क तक लेकर आए और चिकित्सा वाहन की मदद से जिला अस्पताल सागर में भर्ती करवाया। जहाँ घायल युवक का उपचार चल रहा है।
