Published: 23 Oct 2025, 03:43 PM
✦
झाबुआ जिले थाना काकनवानी क्षेत्र में गोरिया खदान रोड पर दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22-10-2025 को सुबह 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल काकनवानी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक जाम सिंह रावत एवं पायलेट प्रेमचंद्र बाबरिया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए हैं, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ आर व्ही वाहन से लेकर सिविल अस्पताल काकनवानी में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों उपचार किया जा रहा है।
