Video Story
छतरपुर के थाना बमीठा क्षेत्र में कोड़ा गाँव के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से 15 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21-10-2025 को शाम 05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बमीठा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अमन रावत एवं पायलट सचिन शर्मा ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में ग्रामीण दीपावली की मोनिया मनाने जा रहे थे, मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से 15 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने 07 घायलों को एफ आर व्ही वाहन,और अन्य 08 घायलों को थाना मोबाइल और प्राइवेट वाहन की सहायता से राजनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्तियों को