✦
ग्वालियर के थाना बहोड़ापुर क्षेत्र अंतर्गत परा गाँव में एक14 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26/07/2026 को रात्रि 08:06 में प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक कोमल सरल एवं पायलेट कमलेश ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। बालिका मूक बधिर होने के कारण बोल नही सकती थी।

डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक परिजन की जानकारी लेने पर बालिका ने परिजन की जानकारी और संपर्क नंबर लिख कर बताये, डायल-112 जवानों ने बालिका द्वारा बताये नंबर पर सम्पर्क कर परिजन को थाना बुलाया। डायल-112 जवान बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर थाना पहुंचे, जहाँ बालिका के परिजन मिले, जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।