Published: 28 Jul 2026, 11:00 AM
✦
छतरपुर के थाना भगवा के अंतर्गत बडेरा रोड पर दो बच्चे मिले हैं, जो अपने घर का रास्ता भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28-07-2026 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल भगवा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजेश प्रजापति एवं पायलेट साहब सिंह ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बच्चों को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने विशवा गाँव में बच्चों के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवान बच्चों को एफआरव्ही वाहन से लेकर विशवा गाँव पहुँचे। जिन्हें बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा का आभार व्यक्त किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चे खेलते-खेलते घर से निकलकर रास्ता भटक गए थे।