✦
सागर के थाना मकरोनिया क्षेत्र मकरोनिया चौराहा पर 03 बालिकाएं मिली है, घर का रास्ता भटक गयी है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28/07/2026 को शाम 06:16 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल मकरोनिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक जैन एवं पायलेट सदानंद जैन ने मौके पर पहुँचकर बालिकाओं को संरक्षण में लिया।

बालिकाओं को भरोसे में लेकर जानकारी लेने पर एक बालिका ने बताया कि शंकरगढ़ में रहती हूँ , परिजन की डांट से नाराज होकर घर से निकलकर रास्ता भटक गयी हूँ, डायल-112 जवानों ने बालिकाओं को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन से मिलाया।