✦
मुरैना के थाना कैलारस क्षेत्र में कूटरवाली गाव के पास एक 15 वर्षीय बालिका अकेली घूम रही है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/07/2026 को दिन के 10:42 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैलारस थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 299 पवन जाट एवं पायलेट संतोषी ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, जो अपने बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी मानसिक रूप से कमजोर है।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित 15 वर्षीय बालिका को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर आप पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर जानकरी मिली की बालिका चौकी पलकनि की रहने वाली है। डायल-112 जवानों द्वारा एफ आर व्ही वाहन की मदद से पीड़ित बालिका को लेकर उसके घर गए। जहाँ बालिका के परिजन मिले, जिन्हें बालिका द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द किया।