✦
खंडवा के थाना पदम नगर के अंतर्गत हरियाली किसान बाजार में एक 11 वर्षीय बालक मिला हैं, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29-07-2026 को शाम 05:52 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल पदम नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुनील निगवाल एवं पायलेट रवि ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी नही मिलने पर, बालक को लेकर थाना पहुंचे जहाँ कुछ समय पश्चात बालक के परिजन बालक को ढूँढ़ते हुए थाना पहुंचे। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार परिजन का साथ छूटने से बाजार में रास्ता भटक गया।