✦
हरदा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ग्राम नेम गांव के पास एक 35 वर्षीय महिला अकेली घूम रही है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30 /07/2026 को शाम 06:48बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक मैथ्यू एवं पायलेट मोहित ओसले ने मौके पर पहुँचकर महिला को संरक्षण में लिया, जो अपने बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी मानसिक रूप से कमजोर है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित 35 वर्षीय महिला को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर आप पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर परिजन की कोई जानकरी नही मिलने पर पीड़ित महिला को थाना लेकर गए,थाने पर महिला की जानकारी दर्ज कर यात्री विश्राम गृह हरदा छोड़ा।