Published: 31 Jul 2026, 11:00 AM
✦
सीधी जिले थाना चुरहट क्षेत्र में अकवरी गाँव में एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने बारे में जानकारी नही दे पा रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30/07/2026 को शाम 06:35 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना चुरहट में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा एवं पायलेट चंद्रदेव पांडे ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया और बताया की 05 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने परिजन के सम्बन्ध में जानकारी नही बता पा रहा है, बालक स्कूल की यूनिफार्म पहने था,
डायल-112 जवानों के द्वारा सम्बंधित स्कूल संचालक से संपर्क कर मौके पर बुलाया, स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे जिनसे जानकारी लेकर बालक के परिजन से संपर्क कर बालक को स्कूल संचालक के सुपुर्द किया।
स्कूल संचालक और बालक के परिजन द्वारा डायल 112 सेवा का आभार व्यक्त किया।