Published: 31 Jul 2026, 11:00 AM
✦
विदिशा के थाना आनंदपुर क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर थाने के पास में एक 13 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30/07/2026 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल आनंदपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक तकत सिंह भील एवं पायलेट अभिषेक ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।
डायल-112 जवानों द्वारा बालक से स्नेहपूर्वक परिजन की जानकारी लेने पर बालक ने बताया कि पाटन गाँव के पास में रहता हूँ, स्थानीय जानकारी के आभाव में रास्ता भटक गया, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर बालक के गाँव पहुंचे, जहाँ बालक के परिजन मिले, जिन्हें बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
