Published: 23 Oct 2025, 01:57 PM
✦
सागर जिले थाना जैसीनगर क्षेत्र ग्राम बडेरा के पास में 40 वर्षीय एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21 -10-2025 को सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जैसीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संदीप सोलंकी एवं पायलेट सोमपाल सिंह दांगी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को उठाया और एफआरव्ही वाहन से प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय अस्पताल जैसीनगर पहुँचाया गया। डायल-112 स्टाफ द्वारा परिजन को सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित व्यक्ति अज्ञात कारणों से बेहोश हो गया था।
