Published: 04 Aug 2026, 11:00 AM
✦
बैतूल के थाना कोतवाली क्षेत्र में इटारसी रोड़ पर मारुती सुजुकी सर्विस सेंटर के पास एक 07 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02/08/2026 को शाम 04:04 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सउनि नरेंद्र सारासर एवं पायलेट युगल निरापुरे ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, जो अपने परिजन के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर, बालिका के परिजन की परिचित महिला बालिका को ढूँढ़ते हुए मिली।
डायल-112 जवान बालिका एवं महिला को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर बालिका के घर पहुँचे, जहाँ बालिका के परिजन मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका माँ के साथ सिलाई सेण्टर गयी थी, बालिका वहाँ से खेलते-खेलते निकल कर रास्ता भटक गयी।