✦
इंदौर के थाना बाणगंगा क्षेत्र में अलवासा के पास 40 वर्षीय महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03 -08 -2026 को सुबह के 08 :36 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बाणगंगा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक कपिल देव, आरक्षक रितेश एवं पायलेट पियूष ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक मूक बधिर 40 वर्षीय महिला मिली हैं जो घर का रास्ता भटक गयी हैं , डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ आर व्ही से साथ लेकर आस-पास पता करने पर महिला के परिजन की जानकारी मिली कि महिला जख्या गांव की रहने वाली है,

डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित महिला को एफआरव्ही वाहन की मदद से उसके गाँव पहुँचे जहाँ पीड़ित महिला के परिजन मिले, महिला के पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।