Published: 04 Aug 2026, 11:00 AM
✦
भोपाल के थाना गाँधी नगर क्षेत्र राजा भोज एयरपोर्ट के बाहर एक 12 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04/08/2026 को देर रात्रि 00:05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गाँधी नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक ब्रजमोहन मीणा एवं पायलट भारत सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया और थाना लेकर गए। डायल-112 जवानों द्वारा बालक से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालक ने पिता का नाम और घर का पता बताये, बालक की जानकरी अनुसार डायल-112 शाहजहाँनाबाद क्षेत्र में ईदगाह हिल्स मल्टी के पास पहुंचे, जहाँ आस पास पता करने पर बालक के परिजन मिले। बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालक खेलते-खेलते घर से दूर निकल गया था।