Published: 24 Oct 2025, 02:11 PM
✦
भिंड के थाना ऊमरी क्षेत्र में सुकवासीपुरा गाँव के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति तालाब में कूद गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22-10-2025 शाम 04 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल ऊमरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजबहादुर यादव एवं पायलट प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या के उदेश्य से तालाब में कूद गया था,
डायल-112 जवानों ने पीड़ित व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से तालाब से बाहर निकाला और उपचार हेतु एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल भिंड में भर्ती कराया, जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।