Published: 11 Aug 2026, 11:00 AM
✦
ग्वालियर जिले के थाना थाटीपुर क्षेत्र के PNT कॉलोनी में एक 05 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/08/2026 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना थाटीपुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक धर्मेंद्र उच्चारिया एवं पायलेट हरिओम सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के संबंध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर, बालक के परिजन की जानकारी मिली की दुलपुर के रहने वाले है।
डायल-112 जवानों ने बच्चे को साथ लेकर उसके घर गये जहाँ परिजन मिले। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।