Video Story
✦
चित्रकूट डायल 112 थाना चित्रकूट की रात्रि गस्त टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अक्षयबाट के पास झाड़ियों में पड़े एक नवजात शिशु की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग 2:30 बजे FRV 15 के स्टाफ ASI योगेन्द्र मिश्रा, आरक्षक अजय देवरे और पायलट बीरेन्द्र कुमार पाल रात्रि गस्त पर थे। इसी दौरान अक्षयबट के पास झाड़ियों के नीचे सीमेंट की बोरी में एक अज्ञात नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला।

स्टाफ ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी नीलेश तिवारी को दी और बिना समय गंवाए डायल 112 वाहन से नवजात को CHC मझगवां पहुंचाया।

अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉ. धनंजय सिंह ने नवजात का परीक्षण किया। डॉक्टर ने बताया कि शिशु स्वस्थ है। अस्पताल में एक महिला द्वारा बच्चे को फीड भी कराई गई। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को आगे की देखरेख के लिए 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां से उसे चाइल्ड लाइन 1098 के माध्यम से CWC को सौंपा जाएगा।