Additional visual — MP Police Dial 112
✦
रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा क्षेत्र अंतर्गत नयापुरा के पास कॉलर की कार की बैटरी खराब हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-07-2026 को देर रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 689 हीरालाल दांगी एवं पायलेट दिपेन्द्र भाटी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दिल्ली से सपरिवार जावरा आ रहे यात्री की नयापुरा के पास इलेक्ट्रिक कार की बैट्री डिस्चार्ज हो गई थी, आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर पीड़ित यात्री ने डायल-112 पर कॉल कर मदद माँगी थी।

डायल-112 जवानों द्वारा एफ़ आर व्ही वाहन की सहायता से यात्री के वाहन को टोचन कर जियो पेट्रोल पंप लाला खेड़ा लाया गया। पेट्रोल पंप पर वाहन चार्ज किया गया, जिससे कालर अपने गंतब्य पर रवाना हुए। डायल-112 जवानों द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्रसंशा व आभार व्यक्त किया गया।