Additional visual — MP Police Dial 112
✦
मुरैना के थाना रामपुर क्षेत्र में टेलरी गांव के पास अचानक स्वास्थ्य ख़राब हो जाने से एक युवक बेहोश हो गया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-08 -2026 सुबह 10 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल रामपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1030 हरिकिशोर एवं पायलेट शिशुपाल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि टेलरी गांव में शिवमंदिर पर जल चढाने आये 22 वर्षीय दर्शनार्थी का अचानक स्वास्थ्य ख़राब हो जाने से बेहोश गया था,

डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित युवक को एफ आर व्ही से लेकर सबलगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से पीड़ित युवक को समय पर उपचार मिला।