Published: 14 Aug 2026, 11:00 AM
✦
रायसेन के थाना मंडीदीप क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर शिव शंभु भोजनालय के पास एक बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है और उसे पुलिस सहायता की आवश्यकता है। यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 12/08/2026 को रात्रि 10:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल मण्डीदीप थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 के स्टाफ आरक्षक 474 राहुल मीणा एवं पायलट पंकज पांडे ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपनी सुरक्षा में लिया। डायल-112 जवानों ने मौके से सूचना दी कि एक 10 वर्षीय बालक मिला है जो अपने घर का रास्ता भटक गया है।
जवानों द्वारा बालक से स्नेहपूर्वक पूछने पर उसने बताया कि वह ग्राम खिरिया, राधा कृष्ण मंदिर के पास का रहने वाला है और माताजी की डांट से नाराज होकर घर से निकला है।
बालक द्वारा बताए गए पते के अनुसार, उसे एफआरवी वाहन से साथ लेकर जवान ग्राम खिरिया, राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुँचे। जहाँ बालक की पहचान और पूर्ण सत्यापन के उपरांत उसे सुरक्षित परिजन के सुपुर्द किया गया। साथ ही डायल-112 जवानों द्वारा परिजनों को समझाइश दी गई कि बच्चे को अनावश्यक रूप से न डांटें।