Published: 24 Oct 2025, 02:11 PM
✦
ग्वालियर के थाना ग्वालियर क्षेत्र मे मछली मंडी के पास 02 बच्चे मिले है,जो घर का रास्ता भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22-10-2025 को शाम 04 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल ग्वालियर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक मुनेंद्र सिंह भदौरिया एवं पायलेट रामराज सिंह तोमर ने मौके पर पहुँचकर 05 वर्षीय बालिका और 03 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया। बालिका द्वारा मोहल्ले का नाम लूटपुरा बताया गया,
डायल-112 जवानों ने बच्चों को साथ लेकर लूटपुरा मोहल्ले में आसपास परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर बच्चों के परिजन की जानकारी मिली। जहाँ बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चे अपनी माँ के साथ मामा के घर जा रहे थे,जो माँ से साथ छूट जाने से रास्ता भटक गए थे।
