✦
डिण्डोरी जिले के थाना गाड़ासरई क्षेत्र में विजौरी गाँव के पास कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 13 /08/2026 को शाम 03 :48 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल गाड़ासरई में तैनात डायल-112 वाहन मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक372 लक्ष्मण एवं पायलट नितेश कुमार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल जिला अस्पताल डिण्डोरी में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।