✦
दतिया के थाना गोराघाट क्षेत्र में एक युवती सिंध नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही , पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 15-08 -2026 को सुबह 10 :15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना गोराघाट क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक राघवेंद्र शर्मा एवं पायलट गिर्राज शर्मा घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि एक युवती सिंध नदी में कूद कर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी, डायल-112 स्टाफ ने एक महिला की सहायता से युवती को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया और पीड़ित महिला को नदी में कूदने से रोक लिया गया। समय रहते पुलिस डायल-112 स्टाफ के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया और युवती की जान बचाई जा सकी।