Published: 18 Aug 2026, 11:00 AM
✦
इंदौर जिले के थाना बेटमा क्षेत्र अंतर्गत रावत गाँव में गिट्टी खदान के पास एक 03 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17/08/2026 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बेटमा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 431 रंजीत सिंह चौहान एवं पायलट राहुल ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, बालिका परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रहे थे। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया।