✦
टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा क्षेत्र में एक अज्ञात महिला अपने घर के सामने बेहोशी की हालत में है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-08-2026 को प्रातः 10:33 बजे। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बुड़ेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी-19 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 327 राहुल समाधिया एवं पायलट सूरज अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से बेहोशी की हालत में मिली महिला को सुरक्षित एफआरवी वाहन से तत्काल शासकीय अस्पताल बड़ागाँव में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।