✦
बड़वानी के थाना सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत परा गाँव में एक 14 वर्षीय किशोरी मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 20/08/2026 को रात्रि 09:17 में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 191 बलिराम एवं पायलेट दीपक ठाकरे ने मौके पर पहुँचकर किशोरी को संरक्षण में लिया। किशोरी घबराहट में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों द्वारा किशोरी को एफआरव्ही वाहन से थाना लेकर आये, थाने पर किशोरी से स्नेहपूर्वक परिजन की जानकारी लेने पर किशोरी ने परिजन की जानकारी और संपर्क बताये, किशोरी द्वारा बताये नंबर पर सम्पर्क कर परिजन को थाना बुलाया। कुछ समय पश्चात किशोरी के परिजन थाना पहुंचे, जिन्हें किशोरी द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।