✦
भोपाल जिले के थाना बिलखिरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छावनी पठार में एक 03-04 वर्षीय मासूम बच्चा रोते हुए मिला, जो अपने घर का रास्ता भटक गया था। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/08/2026 को शाम करीब 06:00 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना पिपलानी में तैनात डायल-112 वाहन को तुरंत मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 2165 रेखा एवं पायलट दिनेश कुशवाहा ने बिना देरी किए मौके पर पहुँचकर कॉलर से संपर्क किया और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। बालक अपने परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के लोगों की मदद से पूछताछ और तलाश शुरू की।
प्रयास के दौरान जानकारी मिली कि बालक के परिजन भी उसे आसपास ढूंढ रहे थे। सूचना मिलते ही बच्चे की मां और परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन के उपरांत मासूम को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने डायल-112 सेवा का आभार व्यक्त किया और पुलिस जवानों को धन्यवाद दिया।