✦
दमोह के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुराना थाना के पास एक व्यक्ति दरवाजा बंद करके फाँसी लगाने का प्रयास कर रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/08/2026 को शाम 05 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल- 112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 85 दीपक एवं पायलट चरन ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि एक व्यक्ति आत्महत्या के उद्देश्य से घर में दरवाजा बंद करके फांसी का फन्दा लगाने का प्रयास कर रहा था, डायल 112 जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर फांसी लगाने से रोक कर, पीड़ित व्यक्ति को समझाईश दी और सुरक्षित परिजन के सुपुर्द किया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।