✦
इंदौर जिले के थाना खुड़ैल क्षेत्र अंतर्गत 12 वर्षीय बालक गुम हो गया था, जो भटकते हुए देवगुरुडिया क्षेत्र में पहुंच गया। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दिनाँक 21-22/08/2026 को मध्यरात्रि में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर थाना खुड़ैल की डायल-112 वाहन को रवाना किया गया।
डायल-112 में तैनात आरक्षक दीपक पटेल एवं पायलट नीलेश पटेल ने तत्परता दिखाते हुए देवगुरुडिया पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक से जानकारी जुटाने और खजराना थाना क्षेत्र में उसके पते की तस्दीक करने का प्रयास किया।
पुलिस जवानों ने बिना देर किए बालक को उसके निवास स्थान बंगाली गली, खजराना पहुंचाया। घर पहुंचकर परिजनों से आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने डायल-112 टीम का दिल से आभार व्यक्त किया और जवानों की सजगता को धन्यवाद दिया।