✦
भिंड के थाना लहार क्षेत्र में पटेल गार्डन के पास एक 14 वर्षीय किशोरी अकेली घूम है, जो कुछ बता नहीं रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23/08/2026 को रात्रि 10:22 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल लहार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1356 अक्षय दीक्षित एवं पायलेट चंद्रपाल ने मौके पर पहुँचकर किशोरी को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित किशोरी को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से लेकर आस-पास पूछ-ताछ करने पर पता चला कि वार्ड नंबर 14 जनकपुरा की रहने वाली है। डायल-112 जवानो ने पीड़ित किशोरी को एफ आर व्ही वाहन द्वारा जनकपुरा पते पर पहुँचे, जहाँ किशोरी के परिजन मिले। जिन्हें किशोरी द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।