Published: 25 Aug 2026, 11:00 AM
✦
ग्वालियर जिले के थाना महाराजपुरा क्षेत्र के दशहरा मैदान के पास एक 05 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23/08/2026 को शाम 06:39 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना महाराजपुरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक दुर्गेश, आरक्षक दीपक एवं पायलेट राजेंद्र ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के संबंध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर, बालक के परिजन की जानकारी मिली की शताब्दीपुरम के रहने वाले है। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर शताब्दीपुरम में बालक के परिजन मिले। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।