Published: 25 Aug 2026, 11:00 AM
✦
खरगोन के थाना बिस्टान क्षेत्र में में एक 05 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/08/2026 को दोपहर 02:14 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बिस्टान थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि नवनीत चतुर्वेदी एवं पायलेट राजेश सोहनी ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया बालिका परिजन के बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। आस पास पता करने पर पता चला की बालिका के परिजन बालिका को दुकान बैठा कर सामान खरीदने गए थे,जिससे साथ छूटने से रास्ता भटक गयी। डायल-112 जवानों ने आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर थोड़ी देर में बालिका के परिजन मिले। बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालिका को माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
