✦
निवाड़ी के थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र अंतर्गत मड़िया पेट्रोल पंप के पास में एक 13 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25/08/2026 को रात्रि 00:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक दौलत सिंह एवं पायलेट दिनेश कुमार ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक से स्नेहपूर्वक परिजन की जानकारी लेने पर बालक ने बताया कि ककवानी गाँव में रहता हूँ, स्थानीय जानकारी के अभाव में रास्ता भटक गया, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर बालक के गाँव पहुँचे, जहाँ बालक के परिजन मिले, जिन्हें बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।