Published: 26 Aug 2026, 11:00 AM
✦
सीधी के थाना जमोड़ी क्षेत्र में जेपी मार्केट में एक 09 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/08/2026 को रात्रि 11:21 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जमोड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक योगेश जाटव,महिला आरक्षक सविता एवं पायलेट बृजराज द्विवेदी ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया और बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया कि सिमरहिया गाँव की रहने वाली हूँ, घर से निकल कर रास्ता भटक गयी थी। डायल-112 जवानों ने बालिका के बताये अनुसार एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर सिमरहिया गाँव पहुंचे,आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।