Published: 31 Aug 2026, 11:00 AM
✦
जिला दमोह के थाना देहात दमोह क्षेत्र में नरसिंहगढ़ गाँव में सोनार नदी में 02 व्यक्ति कूद गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27/08/2026 को सुबह 10:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल देहात दमोह थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक कमल सिंह एवं पायलेट सचिन पटेल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों के चलते सोनार नदी में एक 19 वर्षीय युवक नदी में कूद गया था, उसको बचाने के लिए 66 वर्षीय दादा जी नदी में कूद गए थे, जो नदी में पुल के खम्भे को पकड़े हुए थे, डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रस्सी फेंकी जिसे पकड़ कर कुछ देर रुके रहे और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में नाव भेज कर दोनों को बाहर निकाला और समझाईश देकर परिजन के सुपुर्द किया। पीड़ित के परिजनों द्वारा डायल-112 जवानों का अभार व्यक्त किया गया |