✦

मुरैना जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में धौलपुर रोड़ पर एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26/08/2026 को रात्रि 09:13 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सिविल लाइन में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक राहुल जाटव एवं पायलेट चरण सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के संबंध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर, बालक के परिजन की जानकारी मिली। बालक के परिजन को सम्पर्क कर मौके पर बुलाया गया। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।