✦
सीधी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक 08 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 31/08/2026 को सुबह 11:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सोनू यादव एवं पायलट दिनेश मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने अपने गाँव का नाम सिकरागांव बताया। बालिका के बताये गाँव में सरपंच से संपर्क करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली, जिन्हें संपर्क कर कोतवाली थाना बुलाया गया। डायल-112 जवान बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर थाना लेकर पहुँचा। कुछ समय पश्चात् बालिका के परिजन थाने आये, जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।